Monday, September 10, 2018

❒ ♦डोनाल्ड ट्रम्प♦ ❒

     ━━═•●◆●★◆★●◆●•═━━

  अमेरिका के 45 वें राष्ट्रपति तथा व्यापारी और करोड़पति
●जन्म :~ 14 जून 1946

                                       डोनाल्ड जॉन ट्रम्‍प
     एक अमेरिकी रिअल एस्‍टेट कारोबारी,अमेरिकी बिजनेसमैन, टीवी पर्सनालिटी, राजनेता, लेखक हैं। अमेरिका में 45वें राष्ट्रपति के लिए हुए चुनाव में रिपब्लिकन उम्मीदवार डोनाल्ड ट्रंप ने डेमोक्रेट हिलेरी क्लिंटन को हराकर जीत हासिल की। इनका निवास स्थान ट्रम्प टॉवर, मैनहैटन है।इनकी कुल सम्पत्ति 400 करोड़ डॉलर है।


                                    ◆ निजी जीवन ◆
  ट्रम्प का जन्म 14 जून, 1946 को क्वींस, न्यूयार्क सिटी में हुआ था। इनके माता-पिता का नाम मरियम ऐनी और फ्रेड ट्रम्‍प है । प्रेस्बिटेरियन ईसाई धर्म को मानते हैं। ये अर्थशास्त्र में डिग्रीधारी हैं। ट्रम्प ने तीन शादियां की हैं। पहली शादी इवाना (पूर्व ओलिंपिक खिलाड़ी ) से की थी। 1977 में हुई यह शादी 1991 तक चली। इसके बाद 1993 में मार्ला (अभिनेत्री) को जीवनसाथी बनाकर 1999 में तलाक ले लिया। इसके बाद 2005 में मेलानिया (मॉडल) से शादी की है।  पहली पत्‍नी इवाना से डोनाल्ड ट्रम्‍प जूनियर, इवानका ट्रम्‍प और एरिक ट्रम्‍प, दूसरी पत्‍नी मार्ला से टिफ़नी ट्रम्‍प, तीसरी पत्‍नी मेलानिया से विलियम ट्रम्‍प नामक बच्चे हैं। फोडर्म विश्वविद्यालय और पेन्सिलवेनिया विश्वविद्यालय के वार्टन स्कूल ऑफ फाइनेंस एंड कॉमर्स से इन्होंने पढ़ाई की। कॉलेज के समय से ही पिता की कंपनी में इहोने काम की शुरुआत कर दी थी। 

No comments:

Post a Comment