━━═•●◆●★◆★●◆●•═━━
●जन्म दिवस :~ 6 जुलाई, 1901
●बलिदान दिवस :~ 23 जून 1953
एक देश में दो प्रधान, दो विधान, दो निशान: नहीं चलेंगे
●जन्म दिवस :~ 6 जुलाई, 1901
●बलिदान दिवस :~ 23 जून 1953
एक देश में दो प्रधान, दो विधान, दो निशान: नहीं चलेंगे
– डॉ . श्यामाप्रसाद मुखर्जी
कोलकाता में श्री आशुतोष मुखर्जी एवं योगमाया देवी के घर में जन्मे डॉ. श्यामाप्रसाद मुखर्जी को दो कारणों से सदा याद किया जाता है। पहला तो यह कि वे योग्य पिता के योग्य पुत्र थे। श्री आशुतोष मुखर्जी कलकत्ता विश्वविद्यालय के संस्थापक उपकुलपति थे।1924 में उनके देहान्त के बाद केवल 23 वर्ष की अवस्था में ही श्यामाप्रसाद को विश्वविद्यालय की प्रबन्ध समिति में ले लिया गया। 33 वर्ष की छोटी अवस्था में ही उन्हें कलकत्ता विश्वविद्यालय के उपकुलपति की उस कुर्सी पर बैठने का गौरव मिला, जिसे किसी समय उनके पिता ने विभूषित किया था। चार वर्ष के अपने कार्यकाल में उन्होंने विश्वविद्यालय को चहुँमुखी प्रगति के पथ पर अग्रसर किया।